बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की चींटी जैसी रफ्तार! 4 साल से ज्यादा की देरी, लागत में 83% की बढ़ोतरी
नई दिल्ली: देश की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रोजेक्ट की गति बेहद धीमी है। अब तक इसमें 4 साल से ज्यादा की देरी हो चुकी है। शुरुआती अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर 1.98 लाख करोड़ रुपये हो गई है, यानी लगभग 83% की बढ़ोतरी।
कब शुरू होगी पहली ट्रेन:
प्रोजेक्ट का पहला हिस्सा, सूरत और बिलिमोरा के बीच, अगस्त 2027 तक शुरू होने की संभावना है। वहीं, पूरे 508 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर दिसंबर 2029 तक तैयार होने की उम्मीद है।
क्यों हुई देरी और लागत में वृद्धि:
रेलवे बोर्ड के CEO और चेयरमैन सतीश कुमार के अनुसार, देरी और लागत वृद्धि के पीछे मुख्य कारण हैं:
जमीन अधिग्रहण में विलंब
सरकारी मंजूरी में समय लगना
ट्रेनों (रोलिंग स्टॉक) को फाइनल करने में देरी
30 नवंबर 2025 तक इस प्रोजे...










