विल स्मिथ ने माना: सलमान के साथ बनने वाली फिल्म रुकी, शाहरुख से कहा- मुझे किसी चीज़ में ले लो
दुबई/मुंबई: हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ ने उन खबरों की पुष्टि की है, जिनमें कहा गया था कि वह सलमान खान के साथ बॉलीवुड में फिल्म करने वाले थे। हालांकि यह प्रोजेक्ट निर्माण से पहले ही बंद हो गया। लेकिन अब विल ने शाहरुख खान से अपने बॉलीवुड प्रेम और किसी प्रोजेक्ट में काम करने की इच्छा भी जाहिर की है।
विल स्मिथ हाल ही में अपने शो ‘पोल टू पोल विद विल स्मिथ’ के मिडिल ईस्ट प्रीमियर के लिए दुबई में पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे कई सालों से हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों के संपर्क में हैं, ताकि किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया, “मैं सलमान खान से बात कर रहा था, कुछ चीज़ों पर विचार हुआ। मैं अमिताभ बच्चन के साथ भी कुछ करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैं ‘बिग डब्ल्यू’ हो सकता हूं, तो हम टाइटल शेयर कर रहे थे। लेकिन कुछ भी फाइनल नहीं हुआ।”
विल स्...










