“वास्तु टिप्स: घर में आईना लगाते समय इन दिशाओं से रहें सावधान, गलत दिशा में लगा शीशा बना सकता है कंगाल”
नई दिल्ली: घर की सजावट में आईने का इस्तेमाल आम हो गया है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार आईने की सही दिशा और आकार बेहद महत्वपूर्ण होता है। गलत दिशा में लगा आईना जीवन में बाधाएं और नकारात्मकता ला सकता है।
आईने का सही आकार और दिशा
गोल आकार का आईना: अशुभ माना जाता है, मानसिक भ्रम और जीवन में अस्थिरता पैदा करता है।
आयताकार या वर्गाकार आईना: शुभ माना जाता है, घर में स्थिरता और संतुलन लाता है।
उत्तर दिशा में आईना: वित्तीय विकास और समृद्धि के लिए लाभकारी।
दक्षिण, पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा में आईना: अशुभ, घर में तनाव, विवाद और आर्थिक हानि ला सकता है।
टूटा हुआ शीशा न रखें
वास्तु शास्त्र में टूटा हुआ आईना अत्यंत अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और आर्थिक वृद्धि रुक सकती है। ऐसे शीशे को तुरंत घर से बाहर फेंक देना चाहिए।
विशेषज्ञ की सलाह
यदि घर में...








