किरण राव को हुआ चिकनगुनिया, घर पर चल रहा इलाज, फैंस से सावधानी बरतने की अपील
मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित फिल्ममेकर और ‘लापता लेडीज’ की निर्देशक किरण राव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। इस बात की जानकारी खुद किरण राव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को अपनी सेहत का अपडेट दिया और साथ ही सभी से सतर्क रहने की अपील की।
किरण राव ने बताया कि फिलहाल उनका इलाज घर पर ही चल रहा है और धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें, बिल्ली भी दिखी साथ
किरण राव ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोफे पर लेटी हुई अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कैमरे की ओर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनकी पालतू बिल्ली भी उनके पास बैठी दिखाई दी।
किरण ने मजाकिया अंदाज में लिखा,“ठीक है दोस्तों, मुझे अब चिकनगुनिया हो गया है। और हां, मिरी एक बेहतरीन पैरामेडिक है, जो अपनी मां के बु...










