Monday, May 25

This slideshow requires JavaScript.

‘धुरंधर’ में 26/11 सीन के बाद अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल फूट-फूटकर रोए: आर. माधवन ने बताई सेट की खामोशी

मुंबई। आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई तो की ही, साथ ही दर्शकों और एक्टर्स पर भी गहरा असर छोड़ा। खासकर फिल्म का 26/11 आतंकी हमले वाला सीन, जिसे सेट पर रीक्रिएट किया गया, उसने सभी को भावनात्मक रूप से हिला दिया।

This slideshow requires JavaScript.

अभिनेता आर. माधवन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस सीन के दौरान अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल पूरी तरह टूट गए। उन्होंने बताया, “सिन खत्म होने के बाद जब डायरेक्टर आदित्य धर ने ‘कट’ बोला, तो दोनों एक्टर्स फूट-फूटकर रोने लगे। यह उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं थी। उन्होंने उस समय की घटनाओं को फिर से जिया। उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। इसके बाद सेट पर खामोशी छा गई थी।”

फिल्म में आर. माधवन ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ अजय सान्याल का किरदार निभाया, जो देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से इंस्पायर्ड था। 26/11 सीन को शूट करते समय, अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत और अर्जुन रामपाल ने ISI मेजर इकबाल का किरदार निभाया।

माधवन ने बताया कि इस सीन के बाद एक और सीन में दर्शकों को आतंकियों की असल बातचीत और ऑडियो सुनाई गई। ऑडियो में हैंडलर आतंकियों को निर्दयता से हत्याएं करने का निर्देश देते हैं, जो सुनकर रूह कांप उठती है।

‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इसने कई रिकॉर्ड बनाए। फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, सौम्या टंडन और राकेश बेदी भी थे। अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होगा, जिसे दर्शक बेसब्री से देखना चाह रहे हैं।

Leave a Reply