Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

अर्जुन-सानिया की शादी की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं पीएम मोदी, अमित शाह से राहुल गांधी तक, सचिन तेंदुलकर ने भेजे न्योते

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खास अवसर के लिए सचिन ने देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों को शादी का न्योता भेजना शुरू कर दिया है। शादी की संभावित तारीख 3 से 5 मार्च के बीच बताई जा रही है।

This slideshow requires JavaScript.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस खुशी के मौके का निमंत्रण भेजा। उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर यह खबर दी।

गृह मंत्री अमित शाह
सचिन ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह को भी अर्जुन और सानिया की शादी का न्योता दिया। अमित शाह के साथ फोटो शेयर करते हुए सचिन ने इस मौके की जानकारी दी।

राहुल गांधी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी सचिन ने शादी का निमंत्रण भेजा है। सचिन ने राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर यह खबर फैंस के लिए खुलासा किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी इस शादी का न्योता दिया गया है। सचिन ने उनके साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

अन्य बड़ी हस्तियां
इनके अलावा खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी इस शादी की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर की यह कोशिश है कि अर्जुन और सानिया का यह खास दिन यादगार बने और देश के कई प्रमुख चेहरे इस खुशी के मौके पर मौजूद रहें।

Leave a Reply