Tuesday, February 3

व्यापार हो या सीजफायर, भारत के लिए फैसले ट्रंप ले रहे: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि “सीजफायर की तरह ट्रेड डील की घोषणा भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई। सरकार का कहना है कि यह डील ‘मोदी की रिक्वेस्ट’ पर हो रही है।”

This slideshow requires JavaScript.

पार्टी ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका भारत पर टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर्स को 0% तक घटाएगा, जिससे भारतीय उद्योग और किसानों को गंभीर नुकसान हो सकता है। कांग्रेस ने पूछा कि क्या कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने से किसानों के हितों की रक्षा की जाएगी या उनके साथ फिर से छेड़छाड़ होगी।

साथ ही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर रूस से तेल खरीद बंद कर अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने का निर्णय लेने का सवाल उठाया और कहा कि “क्या इस ट्रेड डील के लिए मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने को तैयार हुई है?”

कांग्रेस ने आगे कहा कि अमेरिका से अधिक सामान खरीदने के प्रस्ताव से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की क्या स्थिति होगी। पार्टी ने मोदी सरकार से आग्रह किया कि देश और संसद को डील के हर बिंदु की पूरी जानकारी साझा की जाए।

Leave a Reply