Wednesday, January 28

Gold-Silver Price Today: 28 जनवरी 2026 – चांदी ₹21,000 पार, सोना भी महंगा

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में तेजी लगातार जारी है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव ₹21,376 तक उछल गया, जबकि सोने में ₹5,028 की तेजी आई।

 

चांदी (मार्च डिलीवरी): पिछले सत्र में ₹3,56,279 प्रति किलो पर बंद हुई थी, आज शुरुआती कारोबार में ₹3,77,655 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई।

सोना (अप्रैल डिलीवरी): पिछले सत्र में ₹1,67,921 प्रति 10 ग्राम पर बंद था, आज शुरुआती कारोबार में ₹1,72,949 तक हाई गया।

 

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

 

दिल्ली: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम – ₹1,18,872 | शुद्ध गोल्ड (24 कैरेट) 8 ग्राम – ₹1,29,672

मुंबई: स्टैंडर्ड गोल्ड – ₹1,18,752 | शुद्ध गोल्ड – ₹1,29,552

चेन्नई: स्टैंडर्ड गोल्ड – ₹1,19,672 | शुद्ध गोल्ड – ₹1,30,552

हैदराबाद: स्टैंडर्ड गोल्ड – ₹1,18,752 | शुद्ध गोल्ड – ₹1,29,552

 

क्यों बढ़ रही कीमत?

 

विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और दुनिया भर में तनाव की स्थिति के कारण सोना-चांदी में तेजी आई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले और डॉलर की कमजोरी भी इस उछाल में योगदान दे रही हैं।

 

इस साल अब तक चांदी में लगभग 60% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply