Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

UPTET 2026: चार साल बाद जुलाई में होगी यूपीटीईटी परीक्षा, TGT-PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर की डेट भी जारी

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की प्रतीक्षा कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसमें चार साल बाद यूपीटीईटी (UPTET) परीक्षा की तारीख भी शामिल है।

This slideshow requires JavaScript.

यूपीटीईटी परीक्षा कब होगी?

  • यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होगी।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संभवतः अप्रैल 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में शुरू हो सकती है।

चार साल तक क्यों नहीं हुई थी यूपीटीईटी?
पिछली यूपीटीईटी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी। 2025 में यह परीक्षा कई कारणों से टली थी, जिनमें नया परीक्षा बोर्ड और प्रशासनिक बदलाव शामिल हैं। पहले यह परीक्षा UPBEB आयोजित करता था, लेकिन अब इसे UPESSC संचालित करेगा, ताकि परीक्षा समय पर और पारदर्शी ढंग से आयोजित हो।

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा

  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा नई तिथियों के अनुसार 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी।
  • इस भर्ती में कुल 910 पदों भरे जाएंगे।
  • पिछली परीक्षा 7 जनवरी को निरस्त कर दी गई थी, जिसमें 82,000 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

यूपी TGT-PGT भर्ती परीक्षा

  • पोस्टग्रेजुएट टीचर (PGT) परीक्षा: 9 और 10 मई 2026
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) परीक्षा: 3 और 4 जून 2026

सुरक्षा और पारदर्शिता
UPESSC ने कहा है कि सभी परीक्षाएं कड़ी निगरानी, सीसीटीवी कैमरे और जैमर व्यवस्था के साथ पारदर्शिता और शुचिता के मानक के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

उम्मीदवारों के लिए सलाह

  • एडमिट कार्ड परीक्षा से समय पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
  • उम्मीदवारों को सभी अपडेट के लिए वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखना चाहिए।

 

Leave a Reply