Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

बांग्लादेश में टीवी पर नहीं दिखेगी IPL, मुस्तफिजुर रहमान विवाद के बाद यूनुस सरकार ने लगाया बैन

 

This slideshow requires JavaScript.

बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के मैच अब टेलीविजन पर नहीं दिखेंगे। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाए जाने के बाद नाराज बांग्लादेश सरकार ने सभी स्थानीय टीवी चैनलों को IPL के टेलीकास्ट पर प्रतिबंध लगाने का आदेश भेजा है।

 

बांग्लादेश के सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार (5 जनवरी) को यह पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि बीसीसीआई द्वारा बांग्लादेशी स्टार खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से रिलीज करने का कोई वाजिब कारण नहीं बताया गया, जिससे देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुँची। मंत्रालय ने सभी टीवी चैनलों को अगले नोटिस तक IPL मैचों और उनसे जुड़े कार्यक्रमों का प्रसारण रोकने का निर्देश दिया।

 

बता दें कि रहमान को IPL ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन भारत में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के कारण कई लोगों ने उनकी टीम में शामिल होने का विरोध किया। इस विरोध को देखते हुए बीसीसीआई ने KKR को आदेश दिया कि वे मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करें।

 

टी20 वर्ल्ड कप में भी बवाल

मुस्तफिजुर रहमान को हटाए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी इस फैसले की कड़ी आलोचना की। BCB ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया और सुरक्षा को खतरा बताते हुए भारत में होने वाले मैचों को श्रीलंका में कराने की मांग ICC को पत्र के माध्यम से की।

 

भारत में भी विरोध

भारत में भी इस फैसले की आलोचना हुई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे गलत कदम बताते हुए सवाल उठाया कि यदि मुस्तफिजुर की जगह बांग्लादेश का कोई हिंदू खिलाड़ी होता तो बीसीसीआई क्या फैसला करती। कई अन्य लोगों ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

 

बांग्लादेश सरकार का यह कदम और BCB का विरोध IPL और आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट जगत में नए तनाव को जन्म दे रहा है।

 

 

Leave a Reply