Saturday, July 25

This slideshow requires JavaScript.

26 जुलाई को विदिशा में होगा मुनि श्री निर्णय सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश, सुबह 7 बजे होगी मंडल अगवानी

विदिशा। (सद्वार्ता) संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य, विद्यानिधि आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती एवं पाठशाला प्रणेता पूज्य मुनि श्री 108 निर्णय सागर जी महाराज ससंघ का रविवार, 26 जुलाई 2026 को विदिशा नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। वर्ष 2026 का चातुर्मास विदिशा में संपन्न होने जा रहा है, जिसके चलते आगामी चार माह तक नगर में धर्म, साधना, स्वाध्याय एवं संस्कारों का आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा।

This slideshow requires JavaScript.

प्रवक्ता अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ ने बताया कि श्री सकल दिगंबर जैन समाज, विदिशा के नेतृत्व में प्रातः 7:00 बजे विवेकानंद (ईदगाह) चौराहा से पूज्य मुनिसंघ की भव्य मंडल अगवानी की जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन स्टेशन मंदिर, महावीरगंज पहुँचेगी।

मंदिर परिसर में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जहाँ श्रद्धालुओं को पूज्य मुनि श्री के मंगल आशीर्वचन एवं धर्म प्रवचन का लाभ प्राप्त होगा। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक, आध्यात्मिक एवं संस्कारमूलक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विदिशा धर्ममय वातावरण से आलोकित रहेगा।

रिपोर्ट : शोभित जैन, विदिशा
(SDNA)

Leave a Reply