टैरिफ की दीवार और भरोसे में दरार: भारत-अमेरिका ट्रेड डील क्यों अटकी?
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: साल 2025 में भारत और अमेरिका के बीच लंबित ट्रेड डील लगातार उलझनों में फंसी रही। दोनों देशों के अधिकारी कई दौर की कठिन बातचीत के बावजूद बड़ा द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) फाइनल नहीं कर पाए। इस दौरान अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 50% तक कर दिया, जिसका सीधा असर टेक्सटाइल, लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री पर पड़ा।
ट्रंप प्रशासन और भारत की रणनीति:
अमेरिका का मानना है कि भारत अपनी संरक्षणवादी नीतियों—जैसे ऊंचे शुल्क, जटिल मानक और नियामकीय अनिश्चितता—से कारोबार के रास्ते में बाधा डाल रहा है। वहीं, भारत ने अपने घरेलू संवेदनशीलताओं और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए दबाव झेलने से इंकार किया। ट्रंप प्रशासन में यह धारणा भी है कि भारत दोनों नांवों की सवारी कर रहा है—अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी और रूस के साथ ऊर्जा व रक्षा संबंध।
सबसे बड़ी अड...










