पीएम मोदी के ‘ड्रामा’ बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार: “मुद्दों पर बोलना ड्रामा नहीं”
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामे के बीच हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को चेतावनी दी कि सदन में “ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए”। इस बयान पर कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पलटवार किया है।
प्रियंका गांधी ने कहा, “मुद्दों पर बोलना और उन्हें उठाना ड्रामा नहीं है। ड्रामा का मतलब है चर्चा न होने देना। चुनावी स्थिति, SIR और प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करना संसद का मूल उद्देश्य है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि संसद परिसर में ड्रामा करने की जगह बाहर है, लेकिन सदन में हंगामे की कोई जगह नहीं। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि सत्र को सुचारू और गरिमामय तरीके से चलाने में सहयोग दें।
इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का संसद सत्र की शुरुआत से पहले बयान देना केवल पाखंड है। पार्टी मह...










