Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ज्वलनशील केमिकल से भरा टैंकर, ड्रम और उपकरण जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा, 12 मई 2026।
बालोतरा पुलिस ने अवैध गतिविधियों और खतरनाक ज्वलनशील केमिकल के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैंकर, केमिकल से भरे ड्रम तथा अन्य सामग्री जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबादी क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस अधीक्षक Ramesh IPS ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी बालोतरा के सुपरविजन में थाना बालोतरा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आबादी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी देवाराम एवं विक्रमसिंह को डिटेन किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ज्वलनशील केमिकल से भरा एक टैंकर, कमरे में रखे केमिकल से भरे ड्रम, केमिकल मिश्रण में उपयोग किया जाने वाला नमक तथा केमिकल को वाहनों में भरने में प्रयुक्त पानी की मोटर जब्त की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुजरात से ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर बालोतरा स्थित फैक्ट्रियों में सप्लाई के लिए लेकर आते थे। अवैध मुनाफाखोरी के उद्देश्य से टैंकर में भरे केमिकल का कुछ हिस्सा आबादी क्षेत्र में स्थित एक स्थान पर ड्रमों में खाली किया जाता था। इसके बाद केमिकल में पानी और नमक मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाई जाती थी तथा अलग-अलग वाहनों के माध्यम से विभिन्न फैक्ट्रियों में बेचकर अवैध लाभ कमाया जाता था।

पुलिस ने बताया कि 10 मई 2026 को भी आरोपी इसी उद्देश्य से ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर को आबादी क्षेत्र में लाकर खड़ा किए हुए थे तथा ड्रमों में केमिकल भरने की तैयारी कर रहे थे। मामले में प्रकरण दर्ज कर गहन जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • देवाराम पुत्र आसूराम, निवासी कुम्पलिया, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा
  • विक्रमसिंह पुत्र मांगूसिंह, निवासी टापरा, थाना जसोल, जिला बालोतरा

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

बालोतरा थाना पुलिस की टीम में कई अधिकारियों एवं जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा अवैध और खतरनाक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई।

Leave a Reply