Wednesday, February 18

मेरठ में 25 हजार के इनामी बदमाश का हॉफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, हत्या के मामले में था फरार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में नौचंदी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आहद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, छह फरवरी को नौचंदी थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने असलम और उसके दोस्त शोएब पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में असलम की मौत हो गई थी। हत्या में शामिल तीन अन्य बदमाशों को दिल्ली में हुई एक मुठभेड़ के दौरान तीन दिन पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

फरार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की

पुलिस ने मंगलवार देर रात आहद को हापुड़ रोड से गिरफ्तार किया। पिस्टल बरामद कराने के दौरान आहद ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे बाएं पैर में गोली मारकर काबू किया।

पुलिस का दावा है कि आहद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी बरामद की गई है। बदमाश पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ जांच जारी है।

Leave a Reply