Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

मुंबई में मरीन ड्राइव पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की जॉगिंग, विदेश मंत्रालय ने युवाओं के लिए बताया संदेश

मुंबई: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति मैक्रों नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भी भाग लेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

भारत-फ्रांस के बीच हुए कई समझौते

मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्रांस में भारतीय राजदूत संजीव कुमार सिंगला ने बताया कि दोनों देशों ने जरूरी और नई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक जॉइंट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, दोनों देशों ने आवश्यक खनिजों में सहयोग के लिए इरादे की संयुक्त घोषणा की है।

सिंगला ने कहा, “हमारे डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और फ्रांसीसी संस्था CNRS के बीच एडवांस्ड मटीरियल पर एक सेंटर बनाने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच डबल टैक्स अवॉइडेंस एग्रीमेंट में संशोधन भी किए गए हैं।”

मैक्रों की जॉगिंग ने दी युवाओं को प्रेरणा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “राष्ट्रपति मैक्रों का मुंबई में मरीन ड्राइव पर जॉगिंग करना स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है। यह सार्वजनिक गतिविधि भारत और विश्वभर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।”

पीएम मोदी से द्विपक्षीय बातचीत

राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के बाद का दौरा

यह दौरा भारत द्वारा फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद हुआ है। यह सौदा हाल के वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य खरीदों में से एक माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने दिया स्वागत संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“भारत में आपका स्वागत है! आपकी यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। हमारी चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी। मेरे प्रिय मित्र इमैनुएल मैक्रों, मुंबई और दिल्ली में आपसे मिलकर खुशी होगी।”

फ्रांस के राष्ट्रपति का यह दौरा भारत-फ्रांस संबंधों को नए आयाम देने और दोनों देशों के बीच रक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply