Monday, February 16

थलपति विजय की ‘जन नायकन’ का इंतजार बढ़ा, कनाडा के डिस्ट्रिब्यूटर ने दी नई जानकारी

चेन्नई/कनाडा: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को देखने के लिए फैंस को अब और इंतजार करना पड़ेगा। कनाडा के डिस्ट्रिब्यूटर यॉर्क सिनेमाज ने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि फिल्म 30 अप्रैल 2026 से पहले रिलीज नहीं होगी

This slideshow requires JavaScript.

फैंस के लिए यह खबर मायूस करने वाली है, क्योंकि फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी और एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी थी। बयान में कहा गया है कि अगर किसी के पास पेंडिंग टिकट है और रिफंड नहीं मिला है, तो अपने नजदीकी सिनेमाघर से संपर्क किया जाए।

सेंसर बोर्ड के पाले में रिलीज की गेंद

‘जन नायकन’ को अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने रिलीज सर्टिफिकेट नहीं दिया है। फिल्म को दिसंबर 2025 में सबमिट किया गया था, लेकिन बोर्ड ने कुछ कट्स और बदलाव सुझाए। इसके बाद मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

  • 9 जनवरी को सिंगल बेंच ने निर्देश दिए थे कि कट्स के बाद फिल्म को रिलीज किया जाए।

  • डिविजन बेंच ने बाद में सिंगल बेंच के आदेश को रद्द कर दिया और नई सुनवाई के निर्देश दिए।

  • 10 फरवरी को मद्रास हाई कोर्ट ने प्रोड्यूसर्स को सेंसर बोर्ड को चुनौती देने वाली याचिका वापस लेने की अनुमति दी।

इन सब वजहों से फिल्म की रिलीज अब अनिश्चित हो गई है और फैंस में निराशा का माहौल है। कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या फिल्म मई-जून में ही रिलीज होगी।

थलपति विजय की ‘थेरी’ 20 फरवरी को री-रिलीज

इस बीच, मेकर्स ने घोषणा की है कि थलपति विजय की 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थेरी’ 20 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज होगी। यह कदम ‘जन नायकन’ की देरी के कारण हुए गैप को भरने के लिए उठाया गया है।

फैंस अब इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ‘जन नायकन’ की रिलीज़ डेट कब फाइनल होगी

Leave a Reply