Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

जयपुर सिविल लाइंस में लेपर्ड का आतंक, स्कूल और मंत्री के बंगले तक दहशत

जयपुर: राजधानी जयपुर के VVIP क्षेत्र सिविल लाइंस में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक लेपर्ड घुस गया, जिसने बच्चों और नागरिकों में दहशत फैला दी। सबसे पहले यह लेन नंबर 6 के घर में देखा गया, फिर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले तक पहुंच गया। लेपर्ड की अचानक उपस्थिति से इलाके के बच्चों और बंगलों में रहने वाले लोगों में खलबली मच गई।

This slideshow requires JavaScript.

स्कूल में बच्चों की सुरक्षा की गई:
लेपर्ड ट्रेंकुलाइज करने से पहले टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को क्लासरूम में बंद कर दिया गया। इसके अलावा लेपर्ड इलाके के घरों की दीवार फांदकर घूमता रहा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत बनी रही।

वन विभाग ने किया ट्रेंकुलाइज, जंगल में छोड़ा:
सुबह 11 बजे वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित किया और उसके बाद झालाना रिजर्व में छोड़ दिया। करीब दो घंटे तक सिविल लाइंस इलाके के लोग दहशत में रहे।

पहले भी कई बार शहर में देखे गए लेपर्ड:
जयपुर में आबादी वाले क्षेत्रों में लेपर्ड की बार-बार उपस्थिति सामने आ चुकी है। 21 अगस्त को गोपालपुरा मोड़, हाल के महीनों में दुर्गापुरा, जयसिंहपुरा, जगतपुरा, खो-नागोरियान, विद्याधर नगर सहित कई इलाकों में इसकी गतिविधियां दर्ज की गई थीं।

वन विभाग का मानना:
वन विभाग का कहना है कि झालाना जंगल शहर के पास स्थित है और पर्याप्त भोजन न मिलने पर लेपर्ड शहर की ओर आता है। सिविल लाइंस जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में इसका प्रवेश वन विभाग और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे सावधानी बरतें और बच्चों को सुरक्षित रखें। वन विभाग भी लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply