Saturday, February 14

बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ की कमाई पर मंदी के बादल, सनी देओल और रानी मुखर्जी को तरसा रहा है हाल

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अब सुस्त पड़ गई हैं। रिलीज के शुरुआती हफ्तों में शानदार कमाई करने वाली ये फिल्में अब दर्शकों की घटती भीड़ और नई फिल्मों की टक्कर से प्रभावित हुई हैं।

This slideshow requires JavaScript.

‘बॉर्डर 2’ की हालिया स्थिति

23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ तीन सप्ताह के सफर के बाद चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गई। शुरुआती रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बावजूद, शुक्रवार यानी 22वें दिन फिल्म की कमाई केवल 0.8 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही भारत में कुल कमाई 318.55 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 436.15 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है। हालांकि शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ के रिलीज होने से फिल्म की कमाई पर और दबाव बढ़ सकता है।

बॉर्डर 2 का कलेक्शन ट्रैक

  • पहला हफ्ता: ₹224.25 करोड़

  • दूसरा हफ्ता: ₹70.15 करोड़

  • तीसरा हफ्ता: लगातार गिरावट, चौथे शुक्रवार तक ₹0.8 करोड़

‘मर्दानी 3’ की स्थिति

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी अपने दूसरे हफ्ते के बाद अब उतनी दमदार नहीं रही। शुक्रवार को हिंदी दर्शकों की कुल ऑक्यूपेंसी केवल 12.16% रही और फिल्म की कमाई गिरकर 0.6 करोड़ रुपये रह गई।

फिल्म ने भारत में अब तक 41.5 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 62 करोड़ रुपये की कमाई की है।

वीकेंड में वसूली की उम्मीद

हालांकि ‘ओ रोमियो’ के आने से चुनौती बढ़ी है, लेकिन दोनों फिल्मों के अपने दर्शक अलग हैं। बॉर्डर 2 का एक्शन प्रेमी और मर्दानी 3 का संवेदनशील पुलिस ड्रामा दर्शक वर्ग वीकेंड में भी सिनेमाघरों में जुट सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैलेंटाइन वीकेंड और कपल्स की बढ़ती भीड़ के चलते इन फिल्मों की कमाई में फिर हल्की उछाल देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply