Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

पटना: छात्रा की मौत में सनसनीखेज खुलासा, अंतिम संस्कार रोककर परिजन हुए हंगामा

पटना: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में 12वीं की छात्रा की मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 16 वर्षीय छात्रा सुमित्रा, सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट में कोचिंग करने गई थी। वह अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिर गई। शुरुआत में कोचिंग संचालक ने इसे सामान्य हादसा बताया, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने छात्रा के शरीर पर गंभीर चोटों और घसीटने के निशान देख हत्या की आशंका जताई

This slideshow requires JavaScript.

अंतिम संस्कार के वक्त खुला सच

छात्रा के भाई ने बताया कि कोचिंग शिक्षक ने कहा था कि छात्रा चक्कर आने के कारण गिर गई। परिजन यह मानकर शव घर ले आए थे। लेकिन अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान उनकी नजरें छात्रा की पीठ, कमर और सिर पर गहरे जख्मों पर पड़ीं। इन निशानों ने सवाल खड़े कर दिए कि गिरने से पहले छात्रा के साथ हाथापाई या कोई गलत हरकत हुई थी।

परिजन ने दोबारा अपार्टमेंट पहुंचकर किया हंगामा

शव पर चोटों को देखकर परिजन दोपहर में अपार्टमेंट वापस पहुंचे। आरोप है कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज देखने से दो घंटे तक रोका गया। काफी हंगामे और दबाव के बाद फुटेज सामने आया। परिजनों का दावा है कि वीडियो में कुछ युवक छात्रा का पीछा करते दिख रहे हैं। इस डर से छात्रा शायद चौथी मंजिल तक भागती चली गई और हादसे का शिकार हुई।

हत्या या हादसा? पुलिस की जांच जारी

परिजन का आरोप है कि छात्रा के साथ गलत करने की कोशिश की गई और नाकाम होने पर उसे बालकनी से फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा और एफएसएल तथा पुलिस की टीम साक्ष्य जुटा रही है।

इस घटना ने पूरे फुलवारीशरीफ इलाके में चिंता और तनाव पैदा कर दिया है।

Leave a Reply