Tuesday, February 3

रीवा: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों पर किया हिंसक हमला, इमरजेंसी वार्ड में हड़कंप

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार को सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में कई जूनियर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, विवाद यूजी हॉस्टल में सीनियर छात्रों द्वारा फ्रेशर्स की रैगिंग शुरू करने से उत्पन्न हुआ। जब जूनियर छात्रों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और हिंसक संघर्ष शुरू हो गया। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने लाठी, डंडे और बेल्ट का इस्तेमाल कर जूनियर छात्रों पर हमला किया, जिससे कई छात्रों के सिर फट गए।

छात्रों के बीच यह मारपीट हॉस्टल की गलियारों और इमरजेंसी वार्ड तक पहुंच गई। छात्रों ने अस्पताल परिसर में एक-दूसरे का पीछा कर लात-घूंसे और डंडों से पिटाई की। इस दौरान गंभीर मरीज और उनके परिजन जान बचाकर भागने को मजबूर हुए।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने घटना के बाद हरकत में आते हुए डीएन सुनील अग्रवाल और वरिष्ठ प्रोफेसर मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता का जायजा लिया। उन्होंने मारपीट कर रहे छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सीएमओ इशिता अग्रवाल ने बताया कि मारपीट में घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में पूरी जानकारी मिलने के बाद कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और रैगिंग पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply