Friday, February 27

झारखंड में अगले दो दिनों तक बादलों का डेरा, 20 फरवरी के बाद बारिश के आसार

 

This slideshow requires JavaScript.

 

झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 

फरवरी महीने में मौसम रहेगा सुहावना

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि फरवरी का मौसम सुहावना रहेगा। इस दौरान लोगों को ज्यादा ठंड का सामना नहीं करना पड़ेगा और गर्मी से भी परेशानी नहीं होगी। फरवरी के अंत तक सामान्य बारिश के भी आसार बन रहे हैं।

 

तापमान में हाल की स्थिति

पिछले कुछ दिनों से रांची और राज्य के अन्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन का मौसम सुहावना है।

 

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बादलों के छंटने के बाद 5 फरवरी से तापमान में गिरावट की संभावना है।

 

20 फरवरी के बाद बारिश के संकेत

15 फरवरी से गर्मी की शुरुआत होगी, जिससे सुबह और शाम की ठंड कम महसूस होगी। इसके बाद 20 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि फरवरी में रांची में सामान्य बारिश होती है और इस वर्ष भी बारिश की स्थिति बन रही है।

 

 

Leave a Reply