Saturday, January 31

IND vs NZ: सिर्फ 73 रन दूर… सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं बड़ा कारनामा, रोहित-विराट की लिस्ट में होंगे शामिल

टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और अंतिम टी20 मुकाबले में उतरने जा रही है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जुड़ने की संभावना है।

This slideshow requires JavaScript.

टी20 कप्तान के रूप में कमाल की फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने अब तक 42 मैचों में 927 रन बनाए हैं। अगर वे आज सिर्फ 73 रन बना लेते हैं, तो वे टी20 में कप्तान के तौर पर 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। इस विशिष्ट सूची में अब तक केवल एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा ही शामिल हैं।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 62 मैचों में 1905 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने 50 मैचों में 1570 रन और धोनी ने 72 मैचों में 1112 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 42 मैचों में 39 पारियों में 927 रन, 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन है, औसत 27.26 और स्ट्राइक रेट 157.65 का है।

अगर हम दुनिया भर के कप्तानों की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान हैं। उन्होंने 85 मैचों में 2642 रन बनाए हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (76 मैच, 2236 रन), यूएई के मोहम्मद वसीम और न्यूजीलैंड के कोन विलियमसन भी 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हैं।

आज के मुकाबले में सूर्या का प्रदर्शन न सिर्फ टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण होगा, बल्कि यह व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिहाज से भी ऐतिहासिक साबित हो सकता है।

 

Leave a Reply