Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

भारतीयों के लिए खुशखबरी: जापानी वीजा से कई देशों में आसान एंट्री, फिलीपींस से सिंगापुर तक

टोक्यो। जापान ने भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। अब जापान का वीजा सिर्फ जापान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिए कई अन्य देशों में भी आसानी से प्रवेश किया जा सकेगा। इससे भारतीयों के लिए एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट में यात्रा और भी सरल हो जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

जापानी वीजा का बढ़ा उपयोग:
जापानी वीजा आमतौर पर भारतीयों को 90 दिनों तक जापान में रहने की अनुमति देता है। पड़ोसी देशों ने जापानी वीजा को भरोसे की निशानी मानते हुए जापान वीजा वाले भारतीयों के लिए आसान शर्तों पर प्रवेश की अनुमति दे दी है।

भारतीय यात्रियों को फायदा:

  • फिलीपींस: वैध जापान वीजा वाले भारतीय पासपोर्ट धारक शुरुआती 14 दिनों तक बिना वीजा फिलीपींस जा सकते हैं। इसे जरूरत पड़ने पर 7 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है।
  • सिंगापुर: जापान वीजा कम से कम एक महीने के लिए वैध होने पर भारतीय यात्री 96 घंटे तक वीजा फ्री ट्रांजिट कर सकते हैं।
  • ताइवान: विशेष यात्रा ऑथराइजेशन डॉक्यूमेंट के जरिए जापान वीजा वाले भारतीयों को 90 दिनों की अवधि में कई बार 14 दिनों तक रह सकते हैं।

एशिया के बाहर भी आसान एंट्री:

  • जॉर्जिया: 180 दिन की अवधि में 90 दिनों तक प्रवेश।
  • मोंटेनेग्रो: 30 दिनों तक रहने की अनुमति।
  • मेक्सिको: 180 दिनों तक बिना अलग वीजा।
  • UAE: जापान वीजा वाले भारतीयों को वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा।

इस नए नियम से मल्टीसिटी ट्रिप और एशिया-यूरोप-मिडिल ईस्ट के यात्रा प्लान बनाने वालों का समय, पैसा और कागजात की झंझट कम होगी।

 

Leave a Reply