
आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिली है। अब आठ प्रमुख ट्रेनों के टर्मिनल को टाटानगर स्टेशन की बजाय आदित्यपुर स्टेशन से संचालित करने की अनुमति दी गई है। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
रेलवे की नई व्यवस्था के तहत टाटा-विशाखापत्तनम-टाटा एक्सप्रेस, टाटा-धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल-टाटा एक्सप्रेस, टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस सहित कुल आठ ट्रेनें अब आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी और वहीं समाप्त होंगी। इससे आदित्यपुर, गम्हरिया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, वहीं टाटानगर स्टेशन पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।
संशोधित आगमन और प्रस्थान समय (आदित्यपुर टर्मिनल):
| ट्रेन संख्या | ट्रेन नाम | प्रभावी तिथि | आगमन/प्रस्थान समय (आदित्यपुर) |
| 13301 | धनबाद-टाटा-स्वर्णरेखा एक्सप्रेस | 05 फरवरी | दोपहर 12:05 (आगमन) |
| 13302 | स्वर्णरेखा-टाटा-धनबाद एक्सप्रेस | 05 फरवरी | दोपहर 03:35 (प्रस्थान) |
| 68036 | हटिया-टाटा-मेमू | 05 फरवरी | रात 11:35 (आगमन) |
| 68035 | मेमू-टाटा-हटिया | 05 फरवरी | सुबह 06:35 (प्रस्थान) |
| 13612 | आसनसोल-टाटा-एक्सप्रेस | 06 फरवरी | दोपहर 12:50 (आगमन) |
| 13611 | टाटा-आसनसोल एक्सप्रेस | 06 फरवरी | दोपहर 01:25 (प्रस्थान) |
| 20816 | विशाखापत्तनम-टाटा एक्सप्रेस | 29 मार्च | सुबह 06:35 (आगमन) |
| 20815 | टाटा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस | 30 मार्च | सुबह 07:30 (प्रस्थान) |
रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्रा से पहले स्टेशन, समय और आरक्षण विवरण की जांच अवश्य कर लें और बदले हुए टर्मिनल के अनुसार अपनी यात्रा योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
