Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

बिहार में ‘समृद्धि यात्रा’: नीतीश आज गोपालगंज में, 325 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

 

This slideshow requires JavaScript.

 

गोपालगंज: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के पहले चरण के चौथे दिन आज गोपालगंज जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिले को ₹325.48 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इनमें ₹131.44 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और ₹194.04 करोड़ की नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

 

मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे बरौली प्रखंड के बतरदेह गांव पहुंचेंगे। बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी और शिवहर में सफल यात्राओं के बाद गोपालगंज में उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करना और ‘सात निश्चय’ जैसी योजनाओं की प्रगति का स्वयं निरीक्षण करना है।

 

सारण बांध और कृषि मेले का निरीक्षण

नीतीश कुमार बतरदेह पंचायत में सारण बांध का दौरा करेंगे, जहां वे बांध के सुदृढ़ीकरण, ऊंचीकरण और कालीकरण (पिचिंग) कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही कृषि को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किसान सह कृषि यांत्रिकीकरण मेले का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री कृषि विभाग के छह स्टालों पर जाकर आधुनिक खेती के तरीकों और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेंगे।

 

जनसंवाद और सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान जनता से सीधे संवाद करेंगे और विकास कार्यों पर उनका फीडबैक प्राप्त करेंगे। उनके दौरे को लेकर गोपालगंज में 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा और आधुनिक सर्विलांस तकनीक के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री को थावे मंदिर संपर्क पथ और बाईपास सड़क जैसी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी सौंपेगा।

 

Leave a Reply