Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

गणतंत्र दिवस 2026: 77वां उत्सव, जानें मुख्य तथ्यों और रोचक सवाल-उत्तर

 

This slideshow requires JavaScript.

 

 

देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के इतिहास, संविधान और राष्ट्रीय गौरव की याद दिलाता है। इस अवसर पर स्कूलों और अन्य संस्थानों में जीके क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। इस साल यानी 2026 में गणतंत्र दिवस के समारोह और क्विज से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें यहां जानें।

 

  1. भारत किस वर्ष गणतंत्र बना?

उत्तर: 26 जनवरी 1950

 

  1. देश का पहला राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद

 

  1. संविधान नागरिकों को क्या अधिकार देता है?

उत्तर: लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार

 

  1. पहले राष्ट्रपति ने क्या किया था?

उत्तर: 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया

 

  1. राष्ट्रीय ध्वज का नाम क्या है?

उत्तर: तिरंगा

 

  1. स्कूलों में गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: छात्रों को संवैधानिक मूल्यों और देश में संविधान के योगदान के बारे में सीखने के लिए

 

  1. परेड का मुख्य आकर्षण क्या है?

उत्तर: राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियां

 

  1. 2026 गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन हैं?

उत्तर: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन

 

  1. परेड की थीम क्या है?

उत्तर: ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’

 

  1. संविधान बनने में कितना समय लगा?

उत्तर: 2 साल 11 महीने और 18 दिन

 

  1. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई?

उत्तर: 9 दिसंबर 1946

 

  1. ‘जन गण मन’ कब राष्ट्रगान बना?

उत्तर: 24 जनवरी 1950

 

  1. गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: संविधान लागू होने के बाद भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित करने के लिए

 

  1. मुख्य समारोह कहां होता है?

उत्तर: नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर

 

  1. संविधान कब तैयार हुआ था?

उत्तर: 26 नवंबर 1949

 

  1. 2026 में कौन सा गणतंत्र दिवस है?

उत्तर: 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा

 

  1. 26 जनवरी का महत्व क्या है?

उत्तर: 1950 में इस दिन संविधान लागू हुआ और राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया

 

  1. राष्ट्रीय ध्वज किसने डिजाइन किया?

उत्तर: पिंगली वेंकैया

 

  1. राष्ट्रपति को कितनी तोपों की सलामी दी जाती है?

उत्तर: 21

 

  1. गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है?

उत्तर: देशभर में कार्यक्रम आयोजित होते हैं, सबसे भव्य समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ परेड के रूप में होता है, जिसमें राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि शामिल होते हैं।

 

Leave a Reply