Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

धान खरीदी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: लोकायुक्त ने प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा

 

This slideshow requires JavaScript.

जबलपुर/सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में किसान की धान खरीदी के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने वाले खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई किसान की शिकायत पर की गई।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम भौमाटोला निवासी दुर्गेश चंद्रवंशी ने समनापुर खरीदी केंद्र पर अपनी धान तुलाई कराई थी। धान तुलाई के बाद भुगतान के लिए आवश्यक चालान देने के एवज में खरीदी प्रभारी हसीब अंसारी ने 1,800 रुपए की रिश्वत की मांग की। परेशान किसान ने तुरंत जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की।

 

रिश्वत लेने के समय पकड़े गए

लोकायुक्त निरीक्षक शशिकला मस्कुले के नेतृत्व में गठित टीम ने सह आरोपी मुकेश ठाकुर (कंप्यूटर ऑपरेटर, उम्र 22 वर्ष, उड़ेपानी) को 1,500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की।

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश है और किसान हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता रखी जाएगी।

Leave a Reply