Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष: बूथ स्तर से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर

 

This slideshow requires JavaScript.

 

रांची। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और पार्टी के प्रभारी जुएल ओराम ने बुधवार को उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की। आदित्य साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का स्थान लिया।

 

बूथ कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक का लंबा सफर

आदित्य साहू ने वर्ष 1980 में रांची जिले के ओरमांझी के कुचू गांव में बूथ कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। 46 वर्षों के राजनीतिक अनुभव में उन्होंने धैर्य, संघर्ष, समर्पण और अनुशासन के साथ धीरे-धीरे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक का सफर तय किया।

 

राज्यसभा सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं साहू

आदित्य साहू को जुलाई 2022 में झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया। इससे पहले वे प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे वैश्य समुदाय से आते हैं, जिसमें भाजपा की पारंपरिक मजबूती मानी जाती है।

 

केंद्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

उनकी नियुक्ति की घोषणा के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद बीडी राम, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 सदस्यों का चुनाव

इस अवसर पर केंद्रीय चुनाव पदाधिकारी जुएल ओराम ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के लिए झारखंड से 21 सदस्यों के निर्वाचन की भी घोषणा की। इसमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, चंपई सोरेन, रघुवर दास, मधु कोड़ा, और गीता कोड़ा जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

 

शिक्षा और संगठनात्मक अनुभव

61 वर्षीय आदित्य साहू दो दशकों से अधिक समय से भाजपा से जुड़े हैं। वे पूर्व में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई अहम पदों पर रह चुके हैं और वर्ष 2019 तक राम टहल चौधरी कॉलेज में व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे।

 

Leave a Reply