Wednesday, January 14

ठंड में घुटनों का दर्द? घर पर बनाएं 100 साल पुराना लौंग वाला तेल

कड़ाके की ठंड में घुटनों का दर्द और जोड़ों की अकड़न बढ़ जाती है। इस मौसम में मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, ब्लड फ्लो कम होता है और सूजन बढ़ती है, जिससे चलना-फिरना और रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो जाते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

ऐसे में लगातार पेनकिलर लेना समाधान नहीं है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में 100 साल पुराना आयुर्वेदिक नुस्खा साझा किया है, जो घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है।

इस तेल को बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 1 कप सरसों का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच अजवाइन
  • 1 बड़ा चम्मच लौंग
  • 6-7 लहसुन की कलियां
  • 2 बड़े चम्मच मेथी के दाने
  • कुछ टुकड़े कच्ची हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच कपूर पाउडर

बनाने का तरीका:

  1. पैन में सरसों का तेल 2 मिनट तक गर्म करें।
  2. इसमें एक-एक करके सभी सामग्री डालें।
  3. धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक गर्म करें।
  4. ठंडा होने पर तेल को छान लें।

इस आयुर्वेदिक तेल से मालिश करने पर जोड़ों की जकड़न और दर्द में आराम मिलता है। तेल के इंग्रीडिएंट्स सूजन को कम करते हैं और शरीर को गर्म व रिलैक्स रखते हैं। इसे 2-3 महीने तक स्टोर किया जा सकता है।

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, यह देसी उपाय ठंड में वात संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है और प्राकृतिक तरीके से दर्द कम करता है।

 

Leave a Reply