Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

हरदोई: खेत की रखवाली कर रहे किसान को कोबरा ने डसा, झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में मौत

 

This slideshow requires JavaScript.

 

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले के गांव बाबरपुर में 65 वर्षीय किसान रामनाथ की सांप के डसने से मौत हो गई। रात में फसल की रखवाली करने गए रामनाथ खेत किनारे झोपड़ी में सो रहे थे, तभी एक कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया।

 

परिजन उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल के बजाय गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही समय बाद रामनाथ की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे रामनाथ खेत किनारे झोपड़ी में सो गए थे। उनकी चीख सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और उन्हें घर ले आए। उनके परिवार में एक बेटा और दो लड़कियां हैं।

 

रामनाथ धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और लंबे समय से धर्म-कर्म में लगे रहते थे। मृत्यु के बाद उनके बेटे गोविंद ने कब्र बनवाकर उन्हें वहीं दफन किया। बेटे ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पिता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

 

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है।

 

Leave a Reply