
नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा स्कोर पाने के लिए सामान्य ज्ञान (GK) का ज्ञान बेहद महत्वपूर्ण है। SSC, UPSC, MPPSC, UPPSC, RPSC, BPSC और JPSC जैसी परीक्षाओं में देश-दुनिया, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेल और राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। आपकी तैयारी को मजबूत करने के लिए हम लेकर आए हैं 50 महत्वपूर्ण GK प्रश्न और उनके उत्तर।
सामान्य ज्ञान (GK) के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर:
- पृथ्वी पर सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ कौन सा है? – हीरा
- किस फल को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है? – आम
- पृथ्वी पर कितने महाद्वीप हैं? – सात
- दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है? – एशिया
- चांद पर कदम रखने वाला पहला व्यक्ति कौन था? – नील आर्मस्ट्रांग
- दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – नील नदी
- पृथ्वी पर सबसे बड़ा महासागर कौन सा है? – प्रशांत महासागर
- किस ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है? – मंगल
- दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है? – ऑस्ट्रेलिया
- टेलीफोन का आविष्कार किसने किया? – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
- पानी का हिमांक बिंदु क्या है? – 0°C या 32°F
- 1930 में दांडी मार्च का नेतृत्व किसने किया था? – महात्मा गांधी
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थीं? – एनी बेसेंट
- मोना लिसा की पेंटिंग किसने बनाई? – लियोनार्डो दा विंची
- कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है? – आइस हॉकी
- ‘इंडिया विंस फ्रीडम’ किताब किसने लिखी थी? – मौलाना अबुल कलाम आजाद
- किस स्वतंत्रता सेनानी को ‘भारत का लौह पुरुष’ कहा जाता है? – सरदार वल्लभभाई पटेल
- भारत में पहला सुलतान बनने वाले शासक कौन थे? – कुतुबुद्दीन ऐबक
- हल्दीघाटी युद्ध में किस राजपूत शासक को वीरता के लिए याद किया जाता है? – महाराणा प्रताप
- एक लीप वर्ष में कितने दिन होते हैं? – 366 दिन
- विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है? – माउंट एवरेस्ट
- सबसे तेज जमीनी जानवर कौन सा है? – चीता
- पानी का क्वथनांक क्या है? – 100°C
- सूर्य के सबसे निकट कौन सा ग्रह है? – बुध
- किस देश में सबसे अधिक लोग रहते हैं? – चीन
- भारत का कौन सा राज्य चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है? – असम
- भारत के किस शहर को गुलाबी नगरी के रूप में जाना जाता है? – जयपुर
- भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है? – हॉकी
- हवाई जहाज उड़ाने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं? – पायलट
- डॉक्टर हमारी धड़कन सुनने के लिए किसका इस्तेमाल करते हैं? – स्टेथोस्कोप
- किस खेल में बल्ले और गेंद का इस्तेमाल होता है? – क्रिकेट
- किस खेल में रैकेट और शटलकॉक का इस्तेमाल होता है? – बैडमिंटन
- टेनिस बॉल का रंग क्या है? – पीला
- शतरंज की शुरुआत किस देश में हुई थी? – भारत
- 1919 में महात्मा गांधी ने कौन सा आंदोलन शुरू किया था? – असहयोग आंदोलन
- भारत को घेरने वाले दो समुद्रों के नाम क्या हैं? – अरबी सागर और बंगाल की खाड़ी
- भारत की राष्ट्रीय नदी कौन सी है? – गंगा
- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे? – जवाहरलाल नेहरू
- भारत का राष्ट्रगान क्या है? – जन-गण-मन
- अमेरिका की राजधानी क्या है? – वाशिंगटन डी.सी.
- कंगारूओं के लिए कौन सा देश प्रसिद्ध है? – ऑस्ट्रेलिया
- ताजमहल कहां स्थित है? – आगरा
- उगते सूरज की भूमि किस देश को कहा जाता है? – जापान
- इंग्लैंड की राजधानी क्या है? – लंदन
- बंगाली नाटक ‘नील दर्पण’ के लेखक कौन हैं? – दीनबंधु मित्रा
- हरौती भाषा भारत के किस राज्य में बोली जाती है? – राजस्थान
- किस वैज्ञानिक को जेनेटिक्स का जनक माना जाता है? – ग्रेगर जोहान मेंडल
- ग्वालियर से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? – तात्या टोपे
- आनुवंशिकता की इकाई जीन किससे बनी होती है? – DNA
- लावणी किस राज्य का नृत्य रूप है? – महाराष्ट्र
यह 50 आसान और महत्वपूर्ण GK सवाल-जवाब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी हैं। इन्हें रोजाना दोहराकर स्टूडेंट्स अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत कर सकते हैं।