Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

ट्रंप का वेनेजुएला पर दबाव बढ़ा: मादुरो के भतीजे और 6 तेल टैंकर लगे निशाने पर

वॉशिंगटन, 12 दिसंबर 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनके परिवार के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। नई घोषणा में मादुरो के तीन भतीजों और छह क्रूड ऑयल टैंकर तथा उनसे जुड़ी शिपिंग कंपनियों को सीधे निशाने पर लिया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

अमेरिका ने क्या किया

अमेरिका ने पनामा के बिजनेसमैन रेमन कैरेटेरो पर भी प्रतिबंध लगाया है। उन पर वेनेजुएला का तेल अवैध तरीके से शिपमेंट करने का आरोप है। अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा कि कैरेटेरो की मादुरो-फ्लोरेस परिवार के साथ व्यवसायिक डीलिंग रही है। अब इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में उनके किसी भी प्रॉपर्टी या वित्तीय एसेट्स तक पहुंच पूरी तरह से रोक दी गई है।

मादुरो पर ड्रग्स का आरोप

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि मादुरो और उनके साथी अमेरिका में ड्रग्स की बाढ़ ला रहे हैं, जिससे अमेरिकी नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन लगातार मादुरो के शासन और उनके सहयोगियों को उनके अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है।

इतिहास भी गवाह

यह पहली बार नहीं है जब मादुरो के परिवार को अमेरिका की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। अक्टूबर 2022 में अमेरिका ने फ्लोरेस और कैंपो को ड्रग्स के जुर्म में जेल से रिहा किया था, जिन पर 2015 में हैती में DEA ने स्टिंग ऑपरेशन के तहत गिरफ्तारी की थी।

अमेरिका की यह कड़ी कार्रवाई मादुरो शासन पर बढ़ते दबाव को और मजबूत करती है और वेनेजुएला के राजनीतिक-सामाजिक संकट को और उजागर करती है।

Leave a Reply