सर्दियों में घर से बाहर जाने से पहले फ्रिज में बदलें ये सेटिंग्स, बिजली बिल और मशीन दोनों रहेंगे सुरक्षित
नई दिल्ली: सर्दियों में छुट्टियों या लंबी गैर-मौजूदगी के दौरान घर से बाहर जाने से पहले फ्रिज की कुछ जरूरी सेटिंग्स बदलना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे फ्रिज न सिर्फ सही तरीके से काम करता है, बल्कि बिजली बिल भी कम आता है और मशीन पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता। आइए जानते हैं कौन-कौन से बदलाव करने चाहिए।
तापमान को कम से कम सेट करें
ठंड के मौसम में फ्रिज को पूरी क्षमता पर काम करने की जरूरत नहीं होती। ऐसे में तापमान को सबसे कम या ‘Cold’ से ‘Coldest’ रेंज में सेट कर दें। इससे कंप्रेसर पर अतिरिक्त लोड नहीं पड़ेगा और बिजली की खपत भी कम होगी।
हॉलिडे मोड (Vacation Mode) ऑन करें
आजकल कई लेटेस्ट फ्रिज हॉलिडे या वेकेशन मोड के साथ आते हैं। इस मोड में फ्रिज स्वचालित रूप से तापमान बनाए रखता है और बदबू या बैक्टीरिया नहीं पनपने देता। अगर आपके फ्रिज में यह ऑप्शन है, तो...










