वृंदावन में गूंजेगी शहनाई, ठाकुर श्री गिरिधरलाल जी बनेंगे दूल्हा बरसाना में आज होगा राधारानी संग दिव्य विवाह उत्सव, संत समाज से लेकर बॉलीवुड तक जुटेगा जनसैलाब
उत्तर प्रदेश के मथुरा–वृंदावन और बरसाना में आज भक्ति, उल्लास और आनंद का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। राधारानी की नगरी बरसाना इन दिनों भक्ति रस में सराबोर है। अवसर है प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज के आराध्य ठाकुर श्री गिरिधरलाल जी के भव्य विवाह उत्सव का। आज ठाकुर श्री गिरिधरलाल जी, श्री सरस निकुंज वाले अलबेली माधुरी शरण जी महाराज की लाडली ठकुराइन श्री राधारानी के साथ वैदिक विधि-विधान से विवाह सूत्र में बंधेंगे।
इस ऐतिहासिक और अलौकिक विवाह उत्सव को लेकर पूरे ब्रज क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। वृंदावन से लेकर बरसाना तक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। संत समाज के साथ-साथ बॉलीवुड और संगीत जगत की नामचीन हस्तियां भी इस दिव्य आयोजन की साक्षी बनने पहुंच रही हैं।
विनोद बाबा के आश्रम से निकलेगी भव्य बारात
आज बैंड-बाजे और पारंपरिक स...










