कानपुर: मवेशियों के अवशेष मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, 35 पर मुकदमा दर्ज लाइसेंस की पोल के बाद पुलिस ने कार्रवाई में ब्रेक लगाया, आरोपियों की कानूनी स्थिति स्पष्ट नहीं
कानपुर के बिल्हौर कस्बे में मवेशियों के अवशेष मिलने का मामला अब नया मोड़ ले गया है। सोमवार को हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष समेत 10 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। लेकिन मंगलवार को आरोपी पक्ष ने पुलिस के सामने मृत पशुओं के निस्तारण का वैध लाइसेंस पेश किया, जिससे मामला और जटिल हो गया।
पुलिस ने सख्ती दिखाई, चार कर्मी सस्पेंड
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बिल्हौर कोतवाली के थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उपनिरीक्षक सुधाकर पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार दोपहर आरोपियों की गिरफ्तारी और जेल भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन लाइसेंस पेश होने के ...









