रवि किशन और महंत रविंद्र दास की फिल्म की चुटकी, गोरखपुर महोत्सव में सीएम योगी ने हंसते हुए लिया मजा
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन और कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास पर हंसते-हंसते चुटकी ली। सीएम ने कहा कि इन दोनों की एक साथ फिल्म आने वाली है, हालांकि नाम और रिलीज़ डेट अभी तय नहीं है। उन्होंने दोनों से हंसी-मज़ाक में कहा कि इसकी शूटिंग महोत्सव स्थल पर न करें और एक-दूसरे की नकल भी न करें।
समारोह में पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर 2 बजे रामगढ़ ताल किनारे स्थित चंपा देवी पार्क में महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2017 के गोरखपुर और आज के गोरखपुर में अंतर साफ देखा जा सकता है। पहले शहर में गंदगी, माफियाराज, गुंडा टैक्स और बीमारी थी, जबकि आज गोरखपुर स्वच्छता, कानून-व्यवस्था और विकास की दौड़ में शामिल हो गया है।
सीएम योगी ने इंसेफ्लाइटिस जैस...









