मेरठ में लव मैरिज के बीच ‘तंत्र-मंत्र’ का तांडव, महिला पुलिसकर्मी भी दहशत में
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने पड़ोसी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन इस खुशहाल शुरुआत के बीच अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का चौंकाने वाला मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार, युवती के परिजनों ने सात जनवरी को युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को युवक-युवती स्वयं थाने पहुंचे और विवाह प्रमाणपत्र दिखाते हुए कहा कि उन्हें परिजनों से जान का खतरा है।
पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए निजी वाहन से सीएचसी भूड़भराल भेजा। इस दौरान रास्ते में युवती के परिजन वाहन को रोककर उसके साथ मौजूद तांत्रिक के जरिए कथित झाड़-फूंक करने की कोशिश करने लगे। महिला पुलिसकर्मी ने विरोध किया, लेकिन तांत्रिक ने उसकी नहीं सुनी। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि वाहन में मौजूद महिला ...










