सोनू कश्यप हत्याकांड से मेरठ में उबाल, बहन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मेरठ। सरधना क्षेत्र में हुए चर्चित सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को कश्यप और निषाद समाज के सैकड़ों लोग मेरठ कमिश्नरी पार्क पर जुटे और जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग को लेकर कमिश्नरी का घेराव किया और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
इस दौरान मृतक सोनू कश्यप की बड़ी बहन आरती कश्यप ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस असली आरोपियों को बचा रही है और हत्या में कई लोग शामिल हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समर्थन में कमिश्नरी आ रहे लोग रास्ते में ही रोके जा रहे हैं।
प्रदर्शन में कश्यप समाज के साथ-साथ निषाद पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। प्रशासन ने कमिश्नरी पार्क के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी और सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया।
परिवार और समाज के लोगों ने हत्याकांड की निष्पक्ष और गहन ...









