योगी सरकार की नई योजना: ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ से यूपी के स्वाद को वैश्विक पहचान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार अब प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रस्तावित ‘एक जनपद, एक व्यंजन (ODOC)’ योजना के तहत हर जिले के स्थानीय व्यंजनों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और प्रमोशन के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाया जाएगा।
इस योजना का उद्देश्य हर जिले की विशिष्ट पाक शैली, संस्कृति और पहचान को प्रमोट करना है। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को प्रस्तावित योजना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और कहा कि जैसे ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना ने प्रदेश के उत्पादों को पहचान दिलाई, वैसे ही अब व्यंजन भी यूपी की सांस्कृतिक और आर्थिक ताकत बनेंगे।
किस जिले के क्या व्यंजन होंगे प्रमुख:
मैनपुरी – सोनपापड़ी
मथुरा – पेड़ा
अलीगढ़ – चमचम
हाथरस – रबड़ी
कासगंज – कलाकंद और मू...










