दुर्गा शक्ति नागपाल की अनोखी पहल: ‘DM खीरी की पाठशाला’ से बेटियों का भविष्य होगा संवारने का अभियान
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अनोखी पहल चर्चा में है। केंद्र और प्रदेश सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विजन को जमीन पर उतारने के लिए जिला प्रशासन ने ‘DM खीरी की पाठशाला’ योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बेटियों की पढ़ाई केवल स्कूल तक सीमित न रहे, बल्कि घर पर भी उचित संसाधन और माहौल उपलब्ध हो।
सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और जनप्रतिनिधियों ने परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 9,000 छात्राओं को ‘विद्यादायिनी पोटली’ वितरित की। इस पोटली में व्हाइट बोर्ड, स्टडी टेबल, मार्कर, डस्टर और अन्य अध्ययन सामग्री शामिल थी। इसके जरिए बेटियों को घर पर अपनी छोटी पाठशाला बनाने और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाएगा।
पहला चरण और चयनित छात्राएं
‘DM खीरी की पाठशाला’ के पहले फेज मे...










