नोएडा में युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत: मामले में पांच अहम अपडेट
नोएडा: सेक्टर-150 में शुक्रवार रात हुए हादसे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। युवराज की मौत को लेकर नोएडा अथॉरिटी और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद यूपी सरकार ने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम को हटा दिया और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT गठित की गई है।
शुक्रवार रात की घटना
युवराज मेहता की कार सड़क किनारे खोदे गए पानी से भरे गड्ढ़े में चली गई। कोहरे और अंधेरे में कार अनियंत्रित हो गई। युवराज ने मदद के लिए मोबाइल टॉर्च जलाकर चिल्लाया, लेकिन पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
पुलिस का बयान
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मदद की कोशिश की, लेकिन युवराज को बचाया नहीं जा सका। युवराज के पिता राज मेहता ने आरोप लगाया कि दो घंटे तक उ...










