नोएडा इंजीनियर मौत मामला: बिल्डर अभय सिंह गिरफ्तार, एमजेड विश्टाउन के मालिक बने आरोपी
नोएडा। निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में कार डूबने से 27 वर्षीय इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। नोएडा के नालेज थाना पार्क पुलिस ने एमजेड विश्टाउन कंपनी के मालिक बिल्डर अभय सिंह को गिरफ्तार किया है। FIR में एमजेड विश्टाउन और लोटस ग्रीन के बिल्डरों को नामजद किया गया है।
युवराज मेहता की मौत को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण तथा रियल एस्टेट डेवलपर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार ने विरोध स्वरूप पदयात्रा भी निकाली थी।
तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में बरामद हुई कार
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे NDRF और गोताखोरों की टीम ने मौके पर जाकर कार को पानी से निकाला। घटना वाले दिन सिर्फ युवराज का शव बरामद किया गया था, जबकि कार दो बेसमेंट के बीच फंसी थी। करीब तीन घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू टीम ने क...










