अलीगढ़ में AI वीडियो को लेकर विवाद: क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा ने मांगी माफी, पोस्ट हटाई
क्रिकेटर रिंकू सिंह से जुड़े एक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित वीडियो को लेकर उपजा विवाद अब शांत होने की ओर है। करणी सेना के विरोध के बाद रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए संबंधित वीडियो को डिलीट कर दिया है।
विवाद की जड़ बना यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, जिसमें कुछ देवी-देवताओं को काला चश्मा लगाए थार गाड़ी में बैठे हुए दिखाया गया था। वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना चल रहा था, वहीं दूसरी ओर क्रिकेटर रिंकू सिंह को मैदान पर छक्के लगाते हुए दर्शाया गया था। करणी सेना ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए अलीगढ़ के सासनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
सोशल मीडिया पर मांगी माफी
करणी सेना के विरोध के बाद नेहा सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि उनसे और उन...










