सहारनपुर हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे परिवार को पहले भी मारने की कोशिश कर चुका था संग्रह अमीन, पिता की मौत भी रही संदिग्ध
सहारनपुर। जिले के कौशिक विहार कॉलोनी में सामने आए सामूहिक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। सोमवार देर रात संग्रह अमीन अशोक राठी ने अपनी मां विद्यावती, पत्नी अंजिता और दो बेटों—कार्तिक व देव—की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में इस मामले से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, अशोक राठी लंबे समय से मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। उसके साले राहुल ने बताया कि करीब एक साल पहले भी अशोक ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर जान से मारने की कोशिश की थी, हालांकि उस समय सभी बच गए थे। इसके अलावा, कोरोना काल के दौरान भी उसके द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।
नींद या नशीली दवाओं का शक
मौके पर पहुंचे अंजिता के भाई राहुल का कहना है कि शवों की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि गोली म...










