100 करोड़ के बीमा फ्रॉड में संभल पुलिस का बड़ा एक्शन, दो गैंगस्टर भाइयों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
संभल पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बहुचर्चित 100 करोड़ रुपये के बीमा धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दो शातिर गैंगस्टर भाइयों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई राज्य सरकार के पक्ष में की गई है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, बीमा माफिया सचिन शर्मा और गौरव शर्मा, निवासी कस्बा बबराला (संभल), लंबे समय से संगठित बीमा फ्रॉड गिरोह का हिस्सा थे। दोनों आरोपी कुख्यात गैंग सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा के गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे हैं। यह गिरोह बीमार लोगों, बुजुर्गों और यहां तक कि मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी बीमा पॉलिसियां कराकर उनके क्लेम की रकम हड़प लेता था।
बीमा धोखाधड़ी से अर्जित अवैध धन के जरिए इन आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा में आलीशान संपत्तियों का साम्राज्य खड़ा कर...










