इंदिरापुरम में राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी की संदिग्ध मौत साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी की बालकनी से गिरकर 15 वर्षीय कुंदन सिंह का निधन
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी ठाकुर कुंदन सिंह (15) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह कुंदन सोसायटी की बालकनी से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुंदन मूल रूप से बागपत जिले के मीतली गांव का रहने वाला था और वर्तमान में अपनी मां के साथ सोसायटी में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
प्रैक्टिस के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, कुंदन शुक्रवार सुबह गेंद फेंकने की प्रैक्टिस कर रहा था। इसी दौरान गेंद बालकनी से नीचे गिर गई। गेंद उठाने के लिए वह बालकनी की ओर गया, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे...










