यूजीसी नियमों पर सियासी-धार्मिक टकराव तेज, PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को शंकराचार्य का समर्थन
बरेली/प्रयागराज।यूजीसी के नए नियमों और प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बटुक शिष्यों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का मामला अब राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया है। बीते 24 घंटे से सुर्खियों में चल रहे अग्निहोत्री को राज्य सरकार ने इस्तीफा स्वीकार न करते हुए अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है।
इसी बीच प्रयागराज माघ मेले में उपस्थित ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने फोन पर अलंकार अग्निहोत्री से बातचीत की और उनके कदम को सनातन धर्म के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताया। शंकराचार्य ने कहा कि पूरा सनातन समाज उनके साहसिक निर्णय का अभिनंदन करता है।
“धर्म के क्षेत्र में सरकार से बड़ा पद देंगे”
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बातचीत में कहा,“एक ओर हमें दुख है कि आप...










