ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो आज भी मौका, गाजियाबाद के बूथों पर पहुंचकर कराएं पंजीकरण विशेष कैंप में उमड़ी भीड़, एक दिन में आए करीब 10 हजार आवेदन
गाजियाबाद। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम न होने या उसमें त्रुटि होने से परेशान मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन ने एक और सुनहरा अवसर दिया है। गाजियाबाद में दावा-आपत्ति के तहत रविवार और सोमवार को विशेष कैंप आयोजित किए गए हैं, जहां मतदाता सीधे अपने बूथ पर पहुंचकर वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुबह से ही मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने बूथों पर पहुंचकर नए नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम या पते में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा। खास बात यह रही कि फॉर्म भरने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत मदद की।
सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई मतदान केंद्रों पर ध्वजारोहण के साथ-साथ बीएलओ की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है, ताकि अधिक से अ...










