केमिकल इत्र ने उड़ाई बांकेबिहारी मंदिर की चांदी! चोरी की अफवाहों पर प्रबंधन ने दी सफाई
मथुरा।
विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह की चौखट और देहरी से चांदी गायब होने की अफवाहों ने श्रद्धालुओं के बीच हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में चांदी चोरी होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि चांदी चोरी नहीं हुई है। वास्तव में भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले केमिकल युक्त इत्र की वजह से चांदी गलकर नष्ट हो रही है।
इत्र ने चांदी को किया नुकसान
मंदिर गर्भगृह की चौखट पर लगभग साढ़े दस किलो चांदी की परत चढ़ाई गई थी। श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ ठाकुरजी की चौखट और देहरी पर इत्र अर्पित करते हैं। जांच में पता चला कि बाज़ार में मिलने वाले मिलावटी और रासायनिक युक्त इत्र के सीधे संपर्क में आने से चांदी की रासायनिक प्रतिक्रिया हो रही है, जिससे कई जगहों से चांदी पूरी तरह कट गई और नीचे की लकड़ी दिखाई देने लगी।
मंदिर के हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी के...










